फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Council schools will be equipped with modern facilities

Mau News: आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे परिषदीय विद्यालय

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Council schools will be equipped with modern facilities
मऊ। जिले के समस्त परिषदीय विद्यालय आधुनिक बुनियादी सुविधाओं युक्त होंगे। विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों का सर्वे डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किया जा रहा है। क्रास चेकिंग की रिपोर्ट के आधार पर शासन से रैकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। लेकिन अभी तक शत प्रतिशत विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं।
विज्ञापन

मार्च 2024 तक शत प्रतिशत विद्यालयों में कार्य पूरे हो जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग तथा पंचायतराज विभाग की तरफ से आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। शासन के आदेश पर डायट में अध्ययनरत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा प्रेरणा मोबाइल एप के माध्यम से विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का जीयो टैगिंग सर्वे किया जा रहा है। किस-किस विद्यालय में कितना काम हुआ है। सब एप में विवरण अंकित होगा। डीएलएड प्रशिक्षुओं, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग की क्रास चेकिंग रिपोर्ट के आधार पर रैकिंग जारी होगी। अधिकारियों की मानें तो 87 प्रतिशत जीयो टैग सर्वे पूरा कर लिया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा 87 प्रतिशत सर्वे प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed