{"_id":"69e913a729ac3a2b1b09759a","slug":"could-not-contact-constable-since-15th-april-mau-news-c-295-1-mau1025-144376-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 15 अप्रैल से आरक्षी से नहीं हो पा रहा था संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 15 अप्रैल से आरक्षी से नहीं हो पा रहा था संपर्क
विज्ञापन
जिला जेल में तैनात गोंडा निवासी आरक्षी गंगा प्रसाद पांडेय (50) का शव मंगलवार को उनके कमरे से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि आरक्षी जिला जेल में तैनात थे। उन्होंने बताया कि बीते 15 अप्रैल से जिला जेल के किसी कर्मी या अधिकारी से उनका कोई संपर्क नहीं था।
बताया कि मंगलवार को कमरे से दुर्गंध आने पर लोग वहां पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने के बाद आरक्षी का शव कमरे में मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के अत्यधिक सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पहले भी आरक्षी के शराब सेवन की कई बार शिकायत मिल चुकी है।