फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona Vorysary getting infected by protecting others

दूसरों को बचाते हुए खुद संक्रमित हो रहे कोरोना वॉरीसर्य

Sat, 04 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona Vorysary getting infected by protecting others
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण काल में दूसरों की जान बचाने वाले कोरोना वारीयर्स भी संक्रमित हो रहे है। उनके संक्रमित होने के चलते अस्पताल को भी सील किया जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में घोसी सीएचसी में एनसीडी क्लीनिक का एक कर्मचारी संक्रमित मिला। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। बीते 29 दिन में कोरोना संक्रमण के चलते जिले में यह चौथा अस्पताल है जो कि संक्रमण के चलते सील हुआ है। इसमें मऊ नगर के दो निजी अस्पताल शामिल है। जिसमें दो अस्पताल में सभी की सैंपलिंग करने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुन: अस्पताल खोल दिया गया है।
विज्ञापन

मऊ नगर निवासी 28 वर्षीय युवक घोसी सीएचसी के गैर संचारी क्लीनिक में कांउसलर पद पर तैनात है।कर्मचारी की ड्यूटी वर्तमान में कोरोना संक्रमण के लिए रोकथाम के लिए बनी जांच टीम में हैं। युवक बीते 1 जून को तबियत खराब होने पर सीएचसी पर सैंपल कराया था। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद घोसी सीएचसी को सील करते हुए मरीज को कोविड अस्पताल परदहा शिफ्ट कर दिया गया है। घोसी प्रभारी डॉ. एसएन आर्या ने बताया कि 48 घंटे के अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है। बोले कि जांच टीम में शामिल चार अन्य सदस्य को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी अधीक्षक के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद अस्पताल को बीते 5 जून को 48 घंटे के लिए सील किया गया था। इसके बाद बीते 19 जून को गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में एक स्वीपर के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद अस्पताल को सील किया गया था। अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी तथा मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल को कुछ दिन बाद पुन: खोल दिया गया है। वहीं बीते 30 जून को चांदमारी स्थित एक अस्पताल में दो स्वास्थ्य कर्मी पॉजीटिव मिले, जिसके बाद अस्पताल को कंटेनमेंट जोन बनाकर हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने घोसी सीएचसी का किया था निरीक्षण
घोसी। कोरोना संक्रमित मिला स्वास्थ्य कर्मचारी मऊ से अपने साथी के साथ बाइक से प्रतिदिन अपडाउन करता था।यहीं नहीं बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे नोडल अधिकारी के साथ सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने घोसी सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल परिसर के साथ एनसीडी क्लीनिक का भी निरीक्षण किया था। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि घोसी सीएचसी का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed