फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona sample

25 संदिग्धों के और भेजे गए सैंपल

Fri, 10 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
corona sample
मऊ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही कवायद में क्वारंटीन किए गए 768 मरीजों के साथ बाहर से आने वाले संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा। गुरुवार की शाम तक यह संख्या 60 थी। जांच को भेजे गए सेंपलों में से 58 की रिपोर्ट आ चुकी है। शेष 27 की जांच रिपोर्ट का इंतेजार है। अब तक हुई जांच में क्वारंटीन 119 जमातियों में से 20 की जांच कराई जा चुकी है। लॉक डाउन के दौरान जिले में बाहर से आने वाले 768 लोगों को चार सेंटर बनाकर क्वारंटीन किया गया है। इनमें संदिग्ध मिले उन लोगों का नमूना जांच को भेजा गया, जिन्हे सांस की दिक्कत थी। किट की उपलब्धता होने पर अब सभी संदिग्धों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सेंपल इकट्ठा कर रहा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का नमूना संकलित किया। साथ ही 14 की रिपोर्ट आई। इस तरह से अब तक 85 लोगों का सेंपल निकाला जा चुका है। और 44 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीजों को रिपोट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सभी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला, पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग और जनता ने राहत की सांस ली है। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी जिला और पुलिस प्रशासन संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त है। फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। ताकि संक्रमण जिले से दूर रहे। कहा कि पड़ोसी जिले गाजीपुर और आजमगढ़ में संक्रमित लोग मिलें है। ऐसे लोग जिले में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed