फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona positive

सीएमओ और सीएमएस कार्यालय के दो कर्मचारियों समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona positive
अमिला हाटस्पाट एरिया में कुछ इस तरह से किया गया बैरिकेटिंग, लगाया गया बैनर। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे। लगातार मिल रही पाजीटिव रिपोर्ट से लोग सकते में हैं। बृहस्पतिवार को आई 405 रिपोर्ट में पांच लोग फिर संक्रमित मिलें। इनमें सीएमएओ और सीएमएस कार्यालय के दो और गैस एजेंसी के दो कर्मचारी और कंजड़ बस्ती का एक व्यक्ति शामिल है। इसमें 294 जांच रिपोर्ट वाराणसी से आई जबकि 111 जांच एंटीजन मेंथर्ड से की गई थी। वाराणसी की रिपोर्ट में तीन तथा एंटीजन किट की जांच में दो संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 355 हो गई। जबकि 264 के ठीक होकर घर जाने और चार की मौत होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 87 हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में एक मुंशीपुरा के कुजड़ा बस्ती का रहने वाला है। जबकि दो एक गैस एजेंसी के कर्मचारी है। इसके अलावा दो संक्रमितों में एक सीएमओं दफ्तर का लिपिक तथा दूसरा सीएमएस जिला अस्पताल का कर्मचारी शामिल है। सीएमओं ने बताया कि पूर्व में मिले संक्रमितों के कांट्रेक्ट में आने वाले 95 लोगों को फातिमा स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। जांच के बाद सभी को छोड़ा गया। बताया कि अब तक 11607 की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 11265 निगेटिव मिले है। 264 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुकें है, तथा चार की मौत के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 87 है। अधिकारी द्वय ने जिलेवासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। कहा कि ऐसा कर वह अन्य लोगों को संक्रमण से बचा सकते हैं। कहा कि खासकर बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल की जरूरत है। इन्हें घर से बाहर न निकलने दें। अन्य जो भी निकले वह बहुत जरूरी होने पर निकले और ऐसे में मास्क का प्रयोग जरूर करे। अगर दोपहिया वाहन चला रहा तो उसे हैलमेट लगाना आवश्यक है। नही तो ऐसे में उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह एक दूसरे को कोरोना की भयावहता के बारे में बताएं और उससे बचाव की सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed