फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona positive

रानीपुर में तैनात सचिव वाराणसी में निकला कोरोना संक्रमित

Thu, 09 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
कोरोना जाँच के लिए जांच के लिए रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्वास्थ कर्मी। - फोटो : MAU
रानीपुर। जिले के रानीपुर ब्लाक में तैनात सचिव वाराणसी में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला है। वह वाराणसी जिले के सुंदरपुर निवासी है। सचिव के संक्रमित मिलने की सूचना पर ब्लाक परिसर को सैनिटाइज करने के साथ 58 ब्लाक कर्मियों का सैंपल लिया गया। सचिव दो जुलाई को जिलाधिकारी की मीटिंग में भी शामिल हुआ था। सचिव के पास ब्लाक के पांच गांव सिरसा, देवकली, अमरसेपुर, भेड़ियाधर, अस्सी भवन का प्रभार है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को तबियत खराब होने पर उसने वाराणसी पहुंचकर सैंपल दिया था। जहां बुधवार को उसकी रिपोर्ट में पॉजीटिव मिला। जिसके बाद उसे दीनदयाल कोविड अस्पताल में भर्ती कर इसकी सूचना मऊ प्रशासन को दी गई। बृहस्पतिवार को ब्लाक को सैनिटाइज करने के साथ जिला मुख्यालय से आई सैंपलिंग टीम ने 58 ब्लाक किर्मियों का सैंपल लेकर जांच को भेजा। बीडीओ देवकुमार चतुर्वेेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत करा दिया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों का सैंपलिंग किया गया। वहीं सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मरीज वाराणसी जिले का है तथा वाराणसी में जांच कराने के बाद वह भर्ती हैं।बताया जा रहा है कि सचिव बीते 2 जूूलाई को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की बैठक में शामिल हुआ था। वाराणसी जाने से पहले ब्लाक में पहुंचा था। साथ ही अपने कार्यस्थल पांचों गांव में लोगों से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed