{"_id":"5f4fd3298ebc3e54a5447d57","slug":"corona-mau-news-vns544947045","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और स्वास्थ्य कर्मी समेत 25 कोरोना पाजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और स्वास्थ्य कर्मी समेत 25 कोरोना पाजिटिव मिले
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक की शाखा पर कोरोना जाँच के लिए एंटीजेन टेस्ट के लिए सैम्प?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ हर दिन बढ़ रहा है। बुधवार को जांच के बाद 25 संक्रमितों के मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1513 हो गई। जबकि 48 घंटों में जिले में कोरोना संक्रमित 52 हो गए हैं। इसमें से एक की मौत होने पर जिले में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई। सकारात्मक बात हैं 1082 मरीजों के ठीक होने पर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 416 है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बुधवार को एंटीजेन से 17, बीएचयू से मिली 478 रिपोर्ट में सात तथा ट्रूनाट से एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।सीएमओ ने बताया कि जो 25 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिली है उसमें मूंगमास से एक, कहिनौर से एक, भीटी से एक, भाटीकला से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा गाजीपुर तिराहा से दो कर्मचारी, काझा से एक, चांदमारी इमिलिया से एक व्यक्ति संक्रमित मिला।वहीं पिडसुई मंझरिया से एक, बेलचौरा से एक, मुसरदह मोड़ से एक, भोपतपुर से एक, भिखारी पुर से एक, सीएचसी बड़गांव का एक कर्मचारी , एसबीआई मुहम्मदाबाद से एक, हेरीटेज से एक,एलआईसी से एक कर्मचारी, बाग अदरी से एक, नहर चौक मधुबन से एक, खंदवा बलिया का एक ,बहादुरपुर का एक, बसिया राम से एक, मालिक ताहिर पुरा से एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1513 हो गई है। जिसमें 1082 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 की मौत हो चुकी है । जिले में एक्टिव पॉजीटिव मरीजों की संख्या 416 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।