फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

केरल से आए युवाओं के दल की कराई स्क्रीनिंग

Tue, 24 Mar 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
corona
केरल से आए युवकों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना को लेकर बरती जा रही सतर्कता लगातार जारी है। मंगलवार को केरल से लौट जिले में घोसी क्षेत्र के 15 युवकों की स्क्रीनिंग पुलिस ने जिला अस्पताल में कराई। संतोषजनक बात यह रही कि इनमें से सभी का तापमान सामान्य पाया गया। सभी को एहतियात बरतते हुए घर में ही रहने की सलाह चिकित्सकों ने दी। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के बाहर केरल से लौटे घोसी कस्बे के 25 युवकों को लेकर सराय लखंसी पुलिस पहुंची। युवाओं ने सीएमएस को बताया कि 21 मार्च को वह केरल से मऊ के लिए निकले थे। काफी दुश्वारियों के बाद वह अपने गृहनगर पहुंचे। सरायलखंसी पुलिस ने इन्हें अलग-अलग स्थानों पर रोका और पूछताछ के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सीएमएस डॉ. बृज कुमार स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे और लाइन लगाकर बारी-बारी से युवाओं की स्क्रीनिंग की। इस दौरान युुवाओं में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया। सभी का तापमान सामान्य रहा। सीएमएस ने युवाओं को घर पर खुद को 14 दिनों तक आईसोलेट करने की बात कही। कोपागंज : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लाक के 12 गांवों में दुबई, मुंबई तथा अन्य जगहों से आए 21 लोगों की जांच की। वहीं, नयापुरा कस्बे में सऊदी से आए एक व्यक्ति को खांसते देखकर मुहल्लेवासियों ने बाहर से कमरा बंद कर पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जिस पर टीम ने पहुंच कर उसकी जांच की। यहां भी कोई कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला। जिन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed