फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

संदिग्ध की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 18 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल स्थित कोरोना आईसोलेशन वार्ड के बाहर सैनेटाइजर का छिड़काव को देखते जिलाधिकारी ज्ञा? - फोटो : MAU
मऊ। देश के साथ जिले में महामारी और आतंक का पर्याय बने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए शासन प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन जी जान से जुटे हैं। कोरोना से संक्रमित आईसोलेशन वार्ड में रखे गए संदिग्ध की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस संक्रमण से लोगों को निजात दिलाने में स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से लगा है। वहीं, मंगलवार को शासन से 125 पीपीई किट जिला को उपलब्ध कराई गई है। बताते चले कि जिले में अब तक कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीज मिले थे, इसमें दो गाजीपुर के थे, जिन्हे सीएमएस ने जाने दिया। जबकि एक मरीज जिले के फतहपुर मंडाव का था, जिसे आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए भर्ती कर उसके खून का नमूना जांच के लिए भेजा गया। युवक दुबई रहता था, महामारी का प्रकोप फैलने पर वह भागकर घर आ गया था। घर आने के बाद उसकी तबियात खराब हुई थी। जांच रिपोर्ट आने पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि युवक को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर इसकी पुष्टि हो गई। इस खुशखबरी के बाद भी जिला प्रशासन एहतियात बरत रहा है। उधर, जिला अस्पताल के बर्न यूनिट को आईसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है, जबकि 15 से ज्यादा मरीज के होने पर दूसरे विकल्प के रूप में महिला जिला अस्पताल में पांच बेड का भी आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने जिले को 125 पीपीई किट, मास्क के साथ लैब में भेजने के लिए वीटीएम की बॉटल आदि उपलब्ध कराया है। ताकि कदाचित कोरोना वायरस संक्रमित मरीज यदि अस्पताल आ जाए तो उसका उपचार करने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed