फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona investigation found 21 infected on Saturday, number 1944

कोरोना जांच में शनिवार को मिले 21 संक्रमित, संख्या 1944

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation found 21 infected on Saturday, number 1944
दो स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 21 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1944
- उपचार के दौरान ठीक हुए 1517 मरीज, मृतकों की संख्या हुई 19
- जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 408
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। कोरोना जांच में शनिवार को 21 मरीजों के मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 1944 हो गई। शनिवार को मिले 21 मरीजों में आरटीपीसीआर से एक, एंटीजन से 19 एक और ट्रूनाट से एक संक्रमित मरीज मिलें। इस तरह से उपचार के दौरान 1517 मरीज ठीक हुए, जबकि मरने वालों की संख्या 19 हो गई। इस तरह से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 408 हो गई है। शनिवार को मिले संक्रमितों में दो स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल है।

कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 1229 संदिग्धों की जांच एंटीजन से कराई गई तथा 509 की रिपोर्ट बीएचयू लैब से प्राप्त हुई। इसमें एंटीजन से 19, बीएचयू लैब से 01 और ट्रू नाट से 1 पॉजिटिव मिले। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिले उसमें भदसा मानोपुर से एक, खालीसा से दो, कटघरा शंकर से एक, बुनाई विद्यालय से एक, सहादतपुरा से एक, नदवासराय से तीन, ओनहाईच हरिजन बस्ती से एक, गोठा से एक, पुराना कोपा से एक, नरईबांध से एक, सीएचसी परदहा से एक, सीएचसी फतेहपुर मंडाव से एक, मड़ैली रतनपुरा से एक, हनुमान नगर भीटी से एक, नालापार मुंशीपुरा से तीन, तथा नदवल घोसी से एक है। बताया कि जनपद से बीएचयू अभी तक 31420 संदिग्धों का नमूना लिया गया है इसमें 28 242 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 26729 नेगेटिव है अभी तक 1944 लोग पॉजिटिव हुए हैं। 1517 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं और सक्रिय मरीजों की संख्या 408 है जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है। एंटीजन टेस्ट के बाबत बताया कि अभी तक 41364 की जांच कराई जा चुकी है जिसमें 1043 पॉजिटिव मिले हैं। एक सवाल के जवाब में सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन के अभी तक 232, एल -1 अस्पताल बापू में 133, आजमगढ़ पीजीआई में 15, बीएचयू में 07 तथा लखनऊ में 4 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed