फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona infected neighbor's sweet shop in Ratanpura market

कोरोना संक्रमित के पड़ोसी की रतनपुरा बाजार में हैं मिठाई की दुकान

Sat, 13 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona infected neighbor's sweet shop in Ratanpura market
रतनपुुरा। शनिवार को पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद एक बार पुन: निगरानी समिति की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मुंबई से लौटने के बाद संक्रमित प्रवासी घर में रहने के बजाए पूरे गांव में घूमता रहता था।इस दौरान उसके घर पर अगल बगल के लोगों का आवाजाही भी रहती थी। इसमें एक पड़ोसी की मिठाई की दुकान रतनपुरा बाजार में है। वृद्ध की रिपोर्ट आने के बाद अब पड़ोसियों सहित उसके संपर्क में रहने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वृद्ध 2 जून को मुंबई से अपने बेटी, दामाद, छोटा बेटा और बहन के बेटे के साथ ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा था। यहां से वह निजी साधन से 3 जून की शाम गांव पहुंचा। जहां बीते 2 जून को एक साथ चार प्रवासियों के पॉजीटिव मिलने के बाद गांव को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए 25 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। जिसमें मुंबई से लौटा वृद्ध भी शामिल था। हाईरिस्क जोन से लौटने के बाद होम क्वारंटीन के बजाए वृद्ध गांव में घूमता रहा। वहीं पड़ोसियों की वृद्ध के घर पर आवाजाही बनी रही। संक्रमित मिले वृद्ध का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की रतनपुरा बाजार में मिठाई की दुकान है।वहीं वृद्ध के साथ लौटी उसकी बेटी और उसका दामाद दो दिन पहले ही अपने घर वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed