फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona infected died during treatment in Mau

मऊ में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित की मौत

Thu, 30 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona infected died during treatment in Mau
मधुबन । तहसील क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की कोविड़ अस्पताल कोपागंज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई । जिसके बाद कोविड़ अस्पताल के चिकित्सकों ने मृतक का शव प्रोटोकॉल के सापेक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव पहुंचते ही चर्चाओं का बाजार गरम हो गया ।
विज्ञापन

रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति को तीन दिन पहले बुखार के साथ खांसी आई, इसके बाद वह अपना उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने वृद्ध को भर्ती कर लिया। एंटीजन पद्धति से जांच कराने पर वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद वृद्ध को उपचार के लिए कोविड अस्पताल कोपागंज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद चिकित्सकों ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पर भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव के चिकित्सकों ने कोविड़19 के प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed