फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Controversy between two communities over burial of dead bodies of road accident in Azamgarh

सड़क हादसे के मृतकों के शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद

Wed, 20 May 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Controversy between two communities over burial of dead bodies of road accident in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के पास सड़क हादसे में मारे गए कोपागंज निवासी शिया समुदाय के मदरसा छात्रों सहित तीन युवकों को दफनाने के लिए कब्र खोदने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। सुन्नी समुदाय के लोगों ने कब्र खोदने वालों को भगा दिया। बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। ढाई घंटे बाद कब्रों की खुदाई शुरू हुई।

विज्ञापन


हल्ला फुलेलपुरा निवासी तीन युवक लखनऊ स्थित मदरसा तंजीमुल मक़ासिव के हास्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। मदरसा प्रबंधक के कहने पर युवकों के घर वाले सोमवार की शाम 7 बजे कार से लखनऊ गए थे। वापसी में आजमगढ़ के अतरौलिया के पास सड़क हादसे में जमीर हसन, अली मोहम्मद और मोहम्मद जान की मौत हो गई। अहमद रजा और कार चालक कमरुज्जमा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इनके शवों को दफ़नाने के लिए परिजन मंगलवार दोपहर चमन रोड स्थित कब्रिस्तान में कब्र की खुदाई करवा रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के लोगो ने अपना कब्रिस्तान होने की बात कहते हुए खुदाई रोकवा दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी घोसी अभिनव कन्नौजिया और थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,  सीआरओ हंसराज और एसडीएम सदर अुतल वत्स पहुंच गए। अफसरों ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया बुझाया। इस पर कुछ दूरी पर कब्र खोदे जाने पर रजामंदी हुई। ढाई घंटे की जद्दोजहद के बाद कब्रों की खुदाई शुरू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed