{"_id":"6a5e70767af69d2fa20eba4e","slug":"contractor-stores-cement-bags-in-primary-school-video-goes-viral-mau-news-c-295-1-svns1028-148917-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने सीमेंट की बोरियां रखीं, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने सीमेंट की बोरियां रखीं, वीडियो वायरल
विज्ञापन
घोसी नगर के कस्बा खास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय (भाग-एक) में सोमवार को एक ठेकेदार द्वारा सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
घोसी नगर के मझवारा मोड़ के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय (भाग-एक) को वर्ष 2020-21 में छात्रों की कम संख्या एवं विद्यालय की भूमि विवादित होने के कारण तत्कालीन उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों को प्राथमिक विद्यालय (भाग-दो) से संबद्ध कर दिया गया था। सोमवार को विद्यालय का ताला खुला मिलने एवं परिसर में एक ठेकेदार द्वारा सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री रखे जाने का वीडियो वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
खंड शिक्षा अधिकारी घोसी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि कस्बा खास स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास नगर पंचायत का शौचालय बन रहा था। किसी ने विद्यालय में निर्माण सामग्री रख दी थी। जानकारी होने पर निर्माण सामग्री हटा दी गई है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पूरे मामले में शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।