{"_id":"5f1f11ec8ebc3e63a47f2d13","slug":"contractor-conductor-dies-after-falling-from-roof-mau-news-vns5382517195","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर संविदा कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरकर संविदा कंडक्टर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी संविदा कंडक्टर रविवार की देर रात छत से गिरकर घायल हो गए। परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई।
मृत संविदा कंडक्टर मनोज कुमार शर्मा (35) पुत्र शिव गोविंद शर्मा कोपागंज बाजार के दोस्तपुरा मुहल्ले के निवासी थे। कोरोना संक्रमण को देख मनोज बाहर से आने पर एहतियातन परिजन से अलग रहते थे। रविवार की रात मकान की छत पर सो रहे थे,11 बजे के करीब वह लघुशंका करने के लिए उठे। परिजनों ने बताया कि नींद में मनोज असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गए। गिरने की आवाज सुन परिवार के लोगों की नींद खुल गई। खून से लथपथ मनोज को परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मनोज के दो पुत्र हैं। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।