फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction work of roadways complex hanging in balance

अधर में लटका रोडवेज परिसर का निर्माण कार्य

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction work of roadways complex hanging in balance
रोडवेज परिसर में हुआ जलजमाव। संवाद - फोटो : MAU
नगर के बीच स्थित रोडवेज परिसर में तीन करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन परिसर में पक्का फर्श नहीं बनाया जा सका है। बरसात का मौसम बीतने के बाद भी निर्माम कार्य अधर में लटका है। इसकी वजह से परिसर में बने सात प्लेटफार्मों पर बसें नहीं खड़ी हो रही है। सड़क पर सवारियों को बैठाने से जाम लग रहा है। इससे यात्रियों के अलावा बस चालकों-परिचालकों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में रोडवेज परिसर में तीन करोड़ रुपये की लागत से नवीन भवन बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। 2019 में तैयार होने वाला भवन निर्माण का कार्य एक वर्ष देरी से पूर्ण हुआ। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी पुराने भवन को नहीं तोड़ा गया था। जिसे वर्ष 2021 के जून में पुराने भवन को तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया गया। एक माह से अधिक समय तक मलबे को हटाया नहीं जा सका। बाद में मलबा तो हटा, लेकिन परिसर में फर्श निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं कराया जा सका है। परिसर में बसों के संचालन के लिए सात प्लेटफार्म बने हैं, लेकिन अधूरे कार्य के चलते बसें प्लेटफार्म से संचालित नहीं हो रही हैं। जबकि समय सीमा बीतने के बाद भी अभी तक कार्य को पूरा कराया नहीं जा सका है। हालांकि दो माह पूर्व परिसर में मिट्टी की भराई की गई। बारिश के कारण पूरे परिसर पानी और कीचड़ की भेंट चढ़ गया था। वर्तमान में स्थिति यह है कि रोडवेज की बसें प्लेटफार्म पर लगने के बजाए मुख्य मार्ग पर सवारियों को चढ़ा और उतार रहीं है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन

कोट
बारिश के कारण परिसर में पानी भरा था। मिट्टी की भराई के बाद हुई बारिश में परिसर में काफी कीचड़ हो गया था। शीघ्र ही फर्श निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही बसें प्लेटफार्म से संचालित होंगी।-रमेश चंद्र, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed