फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction work did not start on Ratanpura Bhimpura road even after sanctioning money

धन स्वीकृति के बाद भी रतनपुरा भीमपुरा मार्ग पर शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य

Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Construction work did not start on Ratanpura Bhimpura road even after sanctioning money
रतनपुरा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रतनपुरा भीमपुरा मार्ग पर कुल 9 किलोमीटर सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ है। परंतु अभी तक इस पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ।जबकि इस समय यह सड़क मऊ जनपद का सबसे जर्जर है।प्रमुख समाज सेवी निसार अहमद ने रतनपुरा भीमपुरा मार्ग के निर्माण में हो रहे विलंब पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह सड़क पहले से ही काफी जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग पर 9 किलोमीटर तक की यात्रा करना काफी कष्टप्रद है ।क्योंकि सड़क के बीचो बीच जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। तथा गीट्टियां डामर से अलग होकर के फिसलन युक्त हो गई है। जिसकी वजह से आए दिनों बाइक और साइकिल सवार फिसल करके घायल हो रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जनपद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुल 13 सड़कें स्वीकृत हुई हैं ,जिसमें रतनपुरा विकासखंड में अकेले कुल 3 सड़कें स्वीकृत हैं। परंतु इन सड़कों पर अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ ना होने से लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है । नेसार अहमद ने इस कार्य में तेजी लाए जाने के उद्देश्य से जनपद के विधान परिषद सदस्य अरविंद राय शर्मा से अनुरोध किया है। इसके अलावा रतनपुरा मुस्तफाबाद खालिसपुर मार्ग भी पूरी तरह से जर्जर हो गया है । यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी हुई थी, परंतु पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। तथा डामर गिट्टीयो से अलग होकर के सड़क पर फिसलन पैदा कर रही है। लोगों ने इसकी तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed