फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction of the drain did not start even after getting a budget of Rs 5 crore

Mau News: 5 करोड़ बजट मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुआ नाले का निर्माण

Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Construction of the drain did not start even after getting a budget of Rs 5 crore
मऊ। घोसी नगर पंचायत के बड़ागांव वार्ड में खुले नाले में बीते सोमवार को मासूम अभय की मौत के मामले में दो विभागों की एक बड़ी लापरवाही मिली है। दरअसल जिस नाले पर मासूम की मौत हुई हैं, वह दशकों पुराना होने के चलते नगर पंचायत घोसी द्वारा उस जगह पर 17 करोड़ से नया नाला बनाने का प्रस्ताव एक साल पहले बनाया गया है। इसके लिए नामित कार्यदायी संस्था को नपं घोसी द्वारा जुलाई 2024 में पहली किस्त पांच करोड़ जारी की जा चुकी है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था ने नाले का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ागांव मुहल्ला निवासी शिवकुमार राजभर का पुत्र अभय खेलते समय घर के बाहर से गुजरे खुले नाले में गिरकर मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़िता पिता ने ईओ-नपांध्यक्ष के विरुद्ध घोसी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मामले में अमर उजाला द्वारा जब पड़ताल की गई तो लापरवाही सामने आई। पंचायत घोसी द्वारा 17 करोड़ रुपये से बड़ा नाला निर्माण की योजना एक साल पहले तैयार की गई थी। इसका बजट भी शासन द्वारा स्वीकृत हो चुका है। इस संबंध में अमर उजाला ने ईओ अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रस्ताव बनने के बाद कार्यदायी संस्था को जुलाई माह में काम शुरू करने के लिए पांच करोड़ की राशि भेजी गई थी, लेकिन संस्था ने काम शुरू नहीं किया, इस संबंध में कई बार इसको लेकर पत्राचार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएनडीएस के अवर अभियंता कमलेश चौहान का कहना है कि नगर पंचायत घोसी द्वारा जुलाई में नाला निर्माण को लेकर पहली किस्त में पांच करोड़ की राशि भेजी गई है, लेकिन जब सर्वे कार्य किया गया तो सात किमी वाले इस नाले का बजट करीब 23 करोड़ तक पहुंच रहा है। इसलिए रिवाइज बजट को लेकर दस दिन पूर्व ही नगर पंचायत ईओ को पत्र भेजा गया है।

वहीं इस संबंध में नपांध्यक्ष घोसी मुन्ना प्रसाद गुप्ता का कहना है कि यह लापरवाही कार्यदायी संस्था की है। पांच माह पहले पहली किस्त भेजने के बाद काम शुरू न होने पर चार बार पत्र भेजकर काम शुरू कराने की मांग कही गई थी। जहां तक रिवाइज बजट की बात है तो उसकी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed