{"_id":"697d0a62bfcfccdfa60dd9f8","slug":"construction-of-gaurishankar-bathing-ghat-started-at-a-cost-of-two-crore-rupees-mau-news-c-295-1-mau1002-140084-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो करोड़ की लागत से गौरीशंकर स्नान घाट का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो करोड़ की लागत से गौरीशंकर स्नान घाट का निर्माण शुरू
विज्ञापन
दोहरीघाट नगर पंचायत स्थित मुक्तीधाम गौरीशंकर घाट का 35 साल बाद निर्माण शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा की पहल पर घाट के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोग जान जोखिम में डालकर स्नान करते थे।
एक सप्ताह से यहां काम चल रहा है। नींव खोदकर फाउंडेशन के लिए ढांचा तैयार कर लिया गया है। 35 साल पहले वर्ष दोहरीघाट नगर को घाटों का घाट दोहरीघाट कहा जाता था, जहां दर्जनों घाट थे।
वर्ष 1991 में सरयू नदी में आई पहली बाढ़ और तेज कटान में यहां की ऐतिहासिक धरोहर और दर्जनों घाट नदी की धारा में कटकर समाहित हो गये। यहां प्रतिदिन अंतिम संस्कार में आए करीब तीन हजार से अधिक लोग घाट पर स्नान करते हैं।
विज्ञापन
यहां गहराई अधिक होने से डूबने का खतरा बना रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अब तक नगर के विकास के लिए 97 करोड़ रुपये स्वीकृत करा चुके हैं।
इससे पहले रामघाट पर स्नान घाट का निर्माण हुआ है। नाली, रास्ता आदि का निर्माण तेजी से हो रहा है। नगर की ऐतिहासिक धरोहरों और मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
गौरीशकर स्नान घाट बनने से मुक्तीधाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बीके श्रीवास्तव, मंत्री व पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाबचंद गुप्त, पूर्व प्रधान बिजेंद्र राय, उमेशचंद गुप्त, विनोद वर्मा आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है।