फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Construction of bypass from Dohrighat to Muktidham started

Mau News: दोहरीघाट से मुक्तिधाम के लिए बाईपास का निर्माण शुरू

Mon, 09 Sep 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of bypass from Dohrighat to Muktidham started
स्थानीय नगर पंचायत में सरयू नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर जाने वाले रास्ते पर अब राहगीरों को जाम से छुटकारा मिल सकता है। मुक्तिधाम से रामपुर धनौली गांव तक दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग तक 788 मीटर बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मार्च में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पूर्वांचल विकास निधि सामान्य योजना के तहत 79.56 लाख रुपये की इस परियोजना का शिलान्यास किया था। मुक्तिधाम प्रवेश द्वार से आजमगढ़ स्टेट हाईवे को जोड़ने वाले सरयू के किनारे बन रहे आरसीसी मार्ग बन जाने से मुक्तिधाम पहुंचने वालों के राहत मिल जाएगी। सरयू नदी के धार्मिक महत्व के चलते दोहरीघाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार के लिए रोज बलिया, आजमगढ़ और जनपद से दर्जनों शव आते हैं। साथ ही वहां बने सुंदर पार्क और रमणीक स्थान मंदिर आदि पर भारी संख्या में पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है। वहां पहुंचने के लिए मात्र एक ही रास्ता है जो काफी संकरा है। इसके चलते शव लेकर आए यात्रियों के साथ आने वाले सैकड़ों वाहनों से जाम लग जाता है। नए बाईपास के बन जाने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed