{"_id":"6352edb4d9392713fb7120ed","slug":"connections-of-30-big-defaulters-were-cut-mau-news-vns6801518176","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए
विज्ञापन
मधुबन/ चिरैयाकोट। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कनेक्शनों की जांच की। 30 बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामसभा राजेंद्र नगर, आदमपुर एवं कोल्हुआ खास ग्रामसभा में एसडीओ सुनील कुमार पाल एवं जेई धीरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने 50 से अधिक दुकानों एवं घरों में कनेक्शन की जांच की गई। 14 उपभोक्ताओं के घरों पर नए मीटर लगाए गए। 15 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 10 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया।
चेकिंग के पांच दुकानदारों के घरेलू कनेक्शन कामर्शियल में परिवर्तित किए गए। 16 बकाएदार उपभोक्ताओं से 84 हजार रुपयों की वसूली की गई। उधर चिरैयाकोट विद्युत उपकेंद्र के ग्राम जगदीश पुर उर्फ कुड़िया में जेई अर्जुन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विद्युत टीम ने चेकिंग की। इस दौरान टीम ने कुल 70 हजार रुपये बकाया राजस्व की वसूली की। बकाया भुगतान न होने पर 15 लोगों के कनेक्शन काटे गए।