फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Connecting all, getting clearer spectacle

जुड़ रहे सब, साफ हो रही तमसा

Sun, 03 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 03 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Connecting all, getting clearer spectacle
तमसा की सफाई करते लोग
हर दिन ऊर्जा के साथ शहर के लोग निर्मल तमसा अभियान को अंजाम दे रहे हैं। शहर को कोई तबका हो अपने आप को अभियान से जुड़ने से नहीं रो पा रहा। अभियान के े19वें दिन शनिवार को फातिमा स्कूल के छात्र, छात्राओं और शिक्षक अल सुबह तमसा तट पर पहुंचे।
विज्ञापन


तमसा को निर्मल बनाने के लिए श्रमदान किया। छात्रों के द्वारा भारत माता की जय के लगाए गए  नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। छात्रों से ज्यादा विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उत्साहित दिखीं। हनुमान घाट पर अभियान तो पूरी तरह से सफल होता दिख रहा है। घाट लगभग-लगभग साफ हो गया है।  सफाई के बाद मलबों को हटाने के दौरान हनुमानजी की प्राचीन कालीन खंडित प्रतिमा मिली है।  
विज्ञापन



  तमसा को निर्मल बनाने के लिए चलाया गया अभियान शनिवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समाजिक संगठन के साथ-साथ अधिकारी और अन्य लोग जुुटें ही थे, इसक्रम में शनिवार को विद्यालय खुलने पर फातिमा स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों की टीम गाय घाट पर पहुंची। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर तमसा के अभियान को गति दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षक एके मिश्र ने कहा कि फतिमा विद्यालय पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देता है। ऐसे में जिस समय यह अभियान शुरू हुआ, उस समय विद्यालय बंद था, वरना छात्र और शिक्षक अभियान के दिन से ही इसमें भागीदारी करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed