फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress workers staged a sit-in protest opposing the charge sheet filed in the National Herald case

Mau News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल चार्जशीट का विरोध

Wed, 16 Apr 2025 05:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध दर्ज किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि ईडी केंद्र सरकार के हाथ का खिलौना बन चुकी है।  
 

विज्ञापन
Congress workers staged a sit-in protest opposing the charge sheet filed in the National Herald case
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी सोनिया गांधी, राहुल सहित अन्य पांच वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ऊपर नेशनल हेराल्ड के मामले में ईडी द्वारा चार्ज शीट दाखिल करने के खिलाफ किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसियों ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध जताने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा की आज केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।
विज्ञापन


इसलिए आज ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करके कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।यदि सरकार ईडी सीबीआई का ऐसे ही दुरुपयोग करती रही तो कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने कहा की पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गांधी  के बढ़ते जनाधार एवं संघर्ष घबराकर ईडी सीबीआई द्वारा जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जिसे कांग्रेस जन बर्दास्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह ने कहा की कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर भाजपा सरकार के जुल्म के खिलाफ लड़ना है।


इस मौके पर  उमाशंकर सिंह, खालिद अंसारी, माधवेंद्र सिंह, रमन पांडेय, महेंद्र सोनकर, रामचंद्र राय, रामकरण यादव, विजयशंकर सिंह, उदय प्रताप राय, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed