{"_id":"624b350242c84f2122442bf4","slug":"congress-s-performance-on-increase-in-petrol-prices-mau-news-vns6466236194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, पीएनजी गैस के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। खाली गैस सिलिंडरों को लेकर चल रहे कांग्रेस जनों का कहना था कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में खाली गैस सिलिंडर व बाइक पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि कांग्रेस जनता की जनसमस्याओं को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ेगी। सदस्य घनश्याम सहाय ने कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश के उत्थान और विकास के लिए कुछ करती है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। इस दौरान उमाशंकर सिंह दाढ़ी, उदय प्रताप राय, ओमप्रकाश ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय यादव, रामचंद्र राय, ख्वाजा गुड्डू, रामकरण यादव, रत्नेश राय, सुहेल नोमानी, वीरेंद्र कुशवाहा, विनोद सिंह ज्ञानी, संपत्ति मौर्या, मनोज गिहार रमन पाण्डेय, मीना भारती मंशा राजभर, बालजीत चौहान,सुभाष चन्द्र गुप्ता, संजय चौहान,शिवाजी कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।