फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress procession against PM

पीएम का फूंका पुतला

Sat, 19 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 19 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Congress procession against PM
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल के विरुद्घ मुकदमे से कांग्रेसियों में आक्रोश रहा। कांग्रेसियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोटी का पुतला फूंका। वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने एक विरोधसभा की। जबकि एक गुट के नेताओं ने गाजीपुर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


 
इस गुट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बकवल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार  सिंह ने कहा कि  भाजपा  ने देश की लोकप्रिय  नेता सोनिया  गांधी और राहुल के खिलाफ झूठा मुकदमा पंजीकृत कराकर देश को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन



वास्तव में देश में महंगाई कम कर पाने में विफल रहने पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए मोदी के इशारे पर बदले की कार्रवाई कराई जा रही है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मुश्ताक अली ने कहा कि भाजपा सोनिया और राहुल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के विरुद्घ फर्जी मुकदमे में फंसाकर देश की जनता को गुमराह नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन



 हाइवे पर पार्टी कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने मोदी का पुतला फूंका। इस अवसर पर विजय उपाध्याय, रमेश पांडेय,  शकील अहमद, शैलेंद्र सिंह, पिंटू, राम कृपाल, जनमेजय सिंह, सुवाष पटेल, हरिशंकर राम , हाशिम  अंसारी , बीके पटेल, और धनंजय सिह आदिरहे।



जबकि  शहर कांग्रेस के अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गाजीपुर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राना खातून, अबूबकर अंसारी , राम जपित पांडेय, हंसनाथ, उमाशंकर, स्वामीनाथ, राम चंद्र राय, शशिकांत राय, महेंद्र सोनकर ,,राम करन यादव, राजेंद्र तिवारी  आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed