फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress leaders came to know about the conditio

जनसंपर्क कर कांग्रेस नेताओं ने जाना जनता का हाल

Wed, 02 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders came to know about the conditio
मऊ सदर विधानसभा मऊ के बूथ कमेटियों के गठन के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय तथा जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानंद पांडेय औरजिला किसान कांग्रेस मऊ के अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी ने संयुक्त रुप से ग्रामसभा नसोपुर में घर घर पहुंचकर सभी से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

इस दौरान नेताओं ने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान नेताओं ने उनकी बातों को अधिकारियों तक पहुंचकर समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। भ्रमण पर निकले कांग्रेस नेताओं ने लोगों को अश्वासन दिया कि जिले में किसी भी कोरोना के मरीज और गरीब को भोजन और दवा की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस गरीब और कमजोर लोगों दवा खुद के खर्च से कराएगी। इस दौरान अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने कहा कि बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बल पर सदर विधानसभा मऊ में एतिहासिक विजय हासिल करेगी, उन्होंने कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि बूथ गठन करनें में सहयोग करें उन्होने जिला प्रशासन से मॉग किया कि ग्रामसभाओं को सैनिटाइजकराए। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रम्हानंद पांडेय नें जनसंपर्क के दौरान लोगों से कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। बोले भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। जनसंपर्क के दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी, रामविलास तिवारी, उमेश, अमित कुमार राम, जोगिंदर राम, अशोक कुमार राजभर, रामअवतार सैनी, रामयज्ञ सिंह, मालख यादव, सूर्यनाथ यादव, दिलीप राम, आदर्श तिवारी, अजय कमार तिवारी, अशोक कुमार, गुलशन कुमार, विजय शंकर तिवारी, संकठा प्रसाद सिंह, विनोद सिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed