फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress has been fighting the battle of poor and downtrodden

गरीबों और मजलूम की लड़ाई लड़ती रही है कांग्रेस

Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress has been fighting the battle of poor and downtrodden
घोसी यूथ कांग्रेस की तरफ से चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह अभियान के अंतर्गत दवा, मास्क का वितरण, कोरोना टीकाकरण जागरूकता और टीकाकरण पंजीकरण बड़रांव ब्लाक में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रतनलाल सोनकर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवा सत्याग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांव में रह रहे गरीब लोगों को पांच दिन की दवा की खुराक जो कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों में बचाव का कार्य करती है देने के कार्य प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आफताब आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों और मजलूम की लड़ाई लड़ती रही है। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में ला रही है। यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आकिब खान ने कहा कि जिले में यूथ कांग्रेस हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और आने वाले समय में भी जब भी जरूरत पड़ेगी यूथ कांग्रेसी कार्यकर्तोा लोगों की मदद करेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव रोशन विश्वकर्मा, रतनलाल सोनकर, अहमद जमाल, सरेम सोनकर आदि साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed