{"_id":"b66ebcc202f7c4dca3dfbac9a6abba8e","slug":"congress-conference-in-mau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मनोबल बनाएं रखें, आने वाला समय कांग्रेस का’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मनोबल बनाएं रखें, आने वाला समय कांग्रेस का’
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को पार्टी को सशक्त बनाने विषयक पर हिंदी भवन में गोष्ठी हुई। उपस्थित मुख्य अतिथि अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री डा. रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता अपना मनोबल बनाएं रखें।
आने वाला समय अब कांग्रेस का ही है। राज्य एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने की आवश्यकता है।
कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन का पूरा ध्यान रखें। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं। महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा. सुधा राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि सुझावों को अमल में लाती है तो वह पुन: मजबूत होगी।
कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को जनता के बीच लाया जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आए विचार स्वागत योग्य हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है। इसे मजबूत करने के लिए विचारों का आदान प्रदान जरूरी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अबुबकर अंसारी, बनवारी राम, घनश्याम सहाय, रामप्यारे यादव, इंतखाब आलम, वीरेंद्र तिवारी, हीरालाल राजभर, मन्नान खां, सतीश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में रामष्ण द्विवजी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों से मिलकर विचार विमर्श किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रकुंवर सिंह, शहर अध्यक्ष खालिद अंसारी, उत्पल राय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।