फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Confirmed ticket not available even on Tatkal booking

Mau News: तत्काल बुकिंग पर भी नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

Thu, 02 Nov 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Confirmed ticket not available even on Tatkal booking
त्योहारों को लेकर ट्रेनों में मारामारी के हालात है। स्थिति यह है कि घर आने तथा त्योहार के बाद वापस जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। वहीं औड़िहार भटनी रेलखंड के दोहरीकरण के चलते मऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में दो माह पूर्व ही सीट की बुकिंग चुके यात्रियों की समस्या बढ़ गयी है। ट्रेन निरस्त होने के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। ऐसे में कुछ लोगों का दीपावली और छठ पर्व पर घर पहुंच पाना मुश्किल लग रहा है। रोजगार की तलाश में महानगरों में रहने वाले जिले के हजारों लोग दीपावली और छठ पर घर आते हैं।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर मऊ आने वाली त्योहार बाद वापस जाने वाली ट्रेनों की टिकट या तो नो रूम दिख रही है या 150 के पार वेटिंग है। खासकर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता से आने और जाने वाली ट्रेनों में अधिक मारामारी है। यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्रियों की निगाहें तत्काल टिकट पर टिकी हुई हैं। लेकिन इसमें भी मारामारी की स्थिति है। दो महीने पहले आरक्षण टिकट करवाने के बाद भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों चलाने की मांग कर रहे हैं। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आगामी त्योहार को लेकर अभी कोई स्पेशल ट्रेन नहीं है। कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------------

अभी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की नहीं है तैयारी

मऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा अभी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की कोई कवायद की जा रही है। ऐसे में घर आकर त्योहार मनाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही हैं। जबकि हर वर्ष त्योहार के समय मेला और त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलती थी। इस वर्ष दशहरा पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। जिसके चलते जिले के सैकड़ों लोग अपने गांव का दशहरा और रामलीला देखने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed