फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Comrade PN Singh dead

सर्वहारा की लड़ाई को बना लिया था मकसद

Tue, 08 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 08 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Comrade PN Singh dead
 साम्यवादी आंदोलन के अग्रणी योद्धा 83 वर्षीय कामरेड पारसनाथ सिंह का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद बीएचयू में निधन हो गया। कामरेड के नाम से चर्चित पारस बाबू का अंतिम संस्कार सूरजपुर में घाघरा के तट पर किया गया।
विज्ञापन



मुखाग्नि उनके पुत्र क्रांति नारायण सिंह ने दी। उन्होंने सर्वहारा की लड़ाई को अपना जीवन बना लिया थ्ाा। 
 पारसनाथ सिंह (राय) का जन्म 13 दिसंबर 1932 को हुआ था।


इनके पिता शिव बहादुर सिंह तीन भाई थे। दूसरे नंबर पर घोसी से सांसद रहे जय बहादुर सिंह तथा तीसरे कृष्ण देव नारायण सिंह थे। उनकी जूनियर तक की शिक्षा सूरजपुर से ही हुई। इलाहाबाद विवि से उन्होंने स्नातक व परास्नातक किया।
विज्ञापन



 पारस बाबू अच्छे जिमनास्ट थे। उसी की स्कालरशिप से उनकी पढ़ाई का खर्च चलता था। पढ़ाई के बाद पारसनाथ सिंह भिलाई स्टील प्लांट में काम करने लगे। यहां वे ट्रेड यूनियन से जुड़ गए, गरीबों के उत्थान के लिए लड़ाइयां लड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



1967  में जय बहादुर सिंह के निधन के बाद वे भिलाई छोड़कर घर आ गए और उनके कामों को आगे बढ़ाने में जुट गए। कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले उन्होंने बलिया के नत्थूपुर (मधुबन) विस क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जो अब मऊ का हिस्सा है। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।


सर्वहारा की लड़ाई को जीवन का मकसद बना लिया। आप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (यूनाइटेड) के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी रहे। प्रदेश सचिव कामरेड एम राजन, कामरेड कुलदीप सिंह (जो शहीद भगत सिंह के भाई थे), शेष नारायण सिंह जैसे बडे़ लेखकों व कामरेडों के साथ उन्होंने देश के कोने-कोने में गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी।



 पत्रकार के रूप में 'पहला अभियान' नामक अख़बार में उन्होंने कालम भी लिखे। जून माह में वे जोधपुर में एक मीटिंग के बाद घर लौटे थे ।तभी से उनकी तबियत खराब चल रही थी। रविवार को उन्हें मऊ ले जाया गया जहां से डॉक्टरों  ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया  था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed