{"_id":"630d0a98a4cba61e6e1f9beb","slug":"compulsion-to-hitchhike-on-bad-roads-mau-news-vns6715634164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़कों पर हिचकोले खाना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़कों पर हिचकोले खाना मजबूरी
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर हिचकोले खाते हुए चलना नगरवासियों की मजबूरी बन गई है। पालिका ने सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने और इसे बेहतर बनाने के तमाम दावे किए लेकिन सब हवा हवाई साबित हो रहे हैं। नगर की अधिकांश सड़को पर गड्ढे हैं और इनमें बरसाती पानी भर जाने से लोगों का चलना मुश्किलों भरा हो रहा है।
नगर पालिका ने नगर के 42 वार्डों के करीब साढ़े तीन लाख की आबादी को नागरिक सुविधाएं देने का दावा खूब किया है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। नगर क्षेत्र के कई वार्डो की खस्ताहाल सड़कों को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बदहाल सड़कों में नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला, निषाद नगर, मुसरदह मोड़, सहादतपुरा मुहल्ला, ताजोपुर, सिकटिया मोड़-भीटी मे बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। कहीं-कहीं सड़क उखड़ी हुई है। बीते दिनों बारिश के बाद कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। किसी-किसी सड़क पर चलना तो खतरे से खाली तक नहीं है। बरसात मेें यदि वाहन तेजी से निकलते हैं तो कपड़े खराब होने तय हैं। कहने को तो यह शहर की सड़कें हैं लेकिन स्थित गांव की सड़क से भी बदतर है।
वार्ड 16 ख्वाजाजहांपुर के निषाद नगर मुहल्ले में करीब चार हजार परिवार रहता है। यहां के लोगों के लिए बहुत मांग के बाद दिसंबर 2021 में सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। लेकिन डेढ़ किमी का यह कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में यहां के निवासी कच्चे मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
यहां जलनिकासी की समस्या बाधा
नगर के वार्ड एक गालिबपुर में मुसरदह मोड़ के पास यादव मुहल्ला में जलनिकासी की समस्या से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समस्या के चलते यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच सड़क पर बह रहा। बारिश के बाद यह समस्या ओर विकट हो गई है। यहां साल भर सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। यही स्थिति सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा और भीटी के कई मुहल्लों में भी है।
ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि नगर की जिन सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जिससे उन सड़कों को बनाने का कार्य किया जा सकें। वहीं जहां जलनिकासी की समस्या है, वहां नाली निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है।