फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete the inspection of construction works within a week, otherwise action will be taken

Mau News: एक सप्ताह में पूरी करें निर्माण̣ कार्यों की जांच, वरना होगी कार्रवाई

Sun, 11 Aug 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Complete the inspection of construction works within a week, otherwise action will be taken
मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को डूडा नगरी विकास एवं नगर पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की शिकायत/जांच को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जांच समिति की बैठक हुई। इसमें सीआरओ ने जांच प्रक्रिया पूर्ण न होने पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में जांच प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि पवन कुमार सिंह मोहल्ला भदेसरा द्वारा डूडा एवं नगर पालिका द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की अनियमितता तथा भुगतान आदि के संबंध में शिकायत की गई है। जिस पर उन्हें बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत की तकनीकी जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। टीम को पांच दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी थी, लेकिन जांच प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हो सकी है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीआरओ ने पुनः जांच समिति को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में जांच प्रक्रिया पूर्ण कराए अन्यथा की स्थिति में संबंधित की लापरवाही मानी जाएगी। बैठक में अनुपस्थित समिति के सदस्यों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को दिया।बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द तिवारी, परियोजना अधिकारी डूडा अरविन्द पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित जांच समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed