फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete Solution Day: Out of 238 complaints, 16 cases were resolved

संपूर्ण समाधान दिवस : 238 शिकायतों में 16 मामलों का हुआ समाधान

Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: Out of 238 complaints, 16 cases were resolved
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया गया। इस दौरान कुल 92 शिकायतें आई। जिनमें से पांच का तत्काल निस्तारण किया गया। विभिन्न तहसीलों में 238 शिकायतें आईं। जिसमें 16 मामलों का समाधान हुआ।
विज्ञापन

कुल प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 46, पुलिस विभाग के 21, विकास विभाग से 13 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित समस्त शिकायतों का पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर शिकायतों के तत्काल निस्तारण के प्रयास करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान प्रायः राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें ज्यादा होती है, जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथा शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अन्य शिकायतों का भी गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नंदकुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
घोसी: स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 88 मामले आए। जिसमें सात शिकायतों का समाधान हो सका। शेष संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। कटिहारी बुजुर्ग के छांगुर चौहान, परमी देवी एवं सेवाती देवी ने राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों का नाम काटने की शिकायत की।
नगर के कादीपुर निवासी ज्ञानप्रकाश एवं मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत किया कि मोहल्ले से तहसील जाने वाले रास्ते में बिजली विभाग द्वारा पोल लगाने से आने जाने में परेशानी हो रही है। मदापुर समसपुर निवासी मुहम्मद आबिद ने घर के ऊपर से गुजरे बिजली के तार को हटाने, मुहम्मदपुर हसनपुर निवासी राधिका ने अपनी भूमि धरी में अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा रास्ता बनाने, मखदुमपुर मलिक निवासी अवधनाथ ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ देने की गुहार लगाई। मुख्य राजस्व अधिकारी,उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिलचंद तिवारी, संतोष यादव,वरिष्ठ लिपिक अमरनाथ मौर्य आदि शामिल रहे।
मधुबन: तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, स्वास्थ्य आदि विभागों से कुल 58 शिकायतें आईं। जिसमें चार फरियादियों की समस्या को मौके पर ही सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। इस दौरान सूरजपुर निवासी राकेश कुमार वर्मा ने शिकायत की कि एक व्यक्ति द्वारा पैसा लेकर नहीं दिया जा रहा।

खीरीकोठा निवासी परशुराम ने शिकायत की कि इसके पत्थर नसब की भूमि में बगल के खेत स्वामी द्वारा कब्जा किया जा रहा है। धरमपुर कसायर निवासी हरिकेश ने शिकायत की कि जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत नाली को चक मार्ग में खुदाई कर छोड़े जाने की शिकायत की। 58 शिकायतें आईं, सबसे अधिक शिकायत नुरूल्लाहपुर गांव से राजस्व संबंधित रहीं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, डाॅ. राजीव कुमार पांडेय, बीडीओ दिवाकर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article