फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complete silt cleaning work by 15th, keep standards in mind

Mau News: 15 तक सिल्ट सफाई का काम करें पूरा, मानक का रखें ध्यान

Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complete silt cleaning work by 15th, keep standards in mind
रबी फसल के सीजन में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध माइनरों की सिल्ट की सफाई हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 15 दिसंबर तक सिल्ट सफाई पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध मीरपुर माइनर, गोधना माइनर, नत्थूपुर रजवाहा, जामडीह माइनर, गोधना माइनर, मीरपुर माइनर सहित मऊ और बलिया जिले के 257 किमी लंबी 44 माइनरों से सिंचाई की जाती है। रबी सीजन में माइनर के टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिल्ट सफाई कार्य चल रहा है। विभाग की तरफ से सिल्ट सफाई के लिए 90 लाख रुपये की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक लगभग 40 लाख ही मिल पाया है। विभाग की तरफ से 150 किमी तक सिल्ट सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो सिल्ट सफाई कार्य पूरा होने पर माइनरों में टेल तक पानी पहुंचेगा। सोमवार को अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने जामडीह, नत्थपूर, मीरपुर, गोधना सहित विभिन्न माइनरों में कराए जा रहे सिल्ट सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 15 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाए। सिल्ट सफाई कार्य मानक के अनुरूप कराया जाए। कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed