फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complaint regarding non-receipt of second installment of housing and occupation of land

Mau News: आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने, जमीन पर कब्जा करने की पहुंची शिकायत

Sun, 08 Mar 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding non-receipt of second installment of housing and occupation of land
मधुबन तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करते जिला​धिकारी प्रवीण मिश्र। संवाद
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने, सिंचाई विभाग द्वारा जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने और गलत तरीके से पिता का वारिस बन जमीन कब्जा करने का मामला अधिकारियों के सामने पहुंचा।
विज्ञापन

त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीएम प्रवीण मिश्र और एसपी इलामारन जी ने मधुबन तहसील में जनसुनवाई की। चारों तहसीलों में 174 मामले पहुंचे, इनमें से 20 का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील में 72 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 42 राजस्व विभाग की, 6 पुलिस विभाग, 3 विकास विभाग, 2 विद्युत विभाग की शिकायतें थीं। जनसुनवाई के दौरान 11 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 2 शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबारी के अखिलेश सिंह, जयनारायण सिंह और बृंदा सिंह ने दुबारी साधन सहकारी समिति को गेहूं क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने लोकया में नाली व खड़ंजा निर्माण और भठिया में सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी बनाए जाने से आवागमन में हो रही दिक्कत की शिकायत की।
घोसी तहसील में एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने जनसुनवाई की। उनके सामने 41 शिकायतें पहुंची। जिसमें मौके पर तीन ही समस्याओं का समाधान कराया गया। तहसील क्षेत्र के मदापुर समसपुर होलीपुर गांव निवासी रामनरेश ने आबादी की भूमि में वर्ष 2010 में मनरेगा से खोदे गए पोखरी पर अवैध कब्जा करने से जलनिकासी की समस्या रखी।
भटौली मलिक गांव निवासी रीता ने शिकायत किया कि ग्रामसभा नदवल में बैनामा की भूमि पर सिंचाई विभाग अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहा है। जबकि सिंचाई विभाग द्वारा 40 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है और 51 हेक्टेयर अवशेष है। जिसको पत्थर नसब कराकर सीमांकन किया गया है।
जब भी वो निर्माण कराने जा रही हैं तो सिंचाई विभाग द्वारा रोका जा रहा है। जिसपर एसडीएम ने एसडीएम को जांच कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बीजपुरा गांव निवासी रामनाथ ने शिकायत किया कि उनके पिता जवाहिर के दो पुत्र, रामनाथ और शिवनाथ हैं।
उनकी मृत्यु के बाद अब गांव निवासी चौथी उनका वारिस बनना चाह रहा है। इटौरा डोरीपुर गांव निवासी सुभावती और बिंदु ने अलग अलग शिकायत किया कि मुख्यमंत्री आवास योजना की की किस्त नहीं आ रही है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
जमालपुर मिर्जापुर निवासी इकबाल अहमद और रजिया खातून ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। जिसपर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजा गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो सुधाकर, अरविंद कुमार पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई हुई। इस दौरान 61 शिकायती पत्र मिले, जिसमें 6 का निस्तारण किया गया। तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। सबसे अधिक मामला राजस्व और राशन कार्ड से संबंधित रहा। एसडीएम अवधेश चौहान ने बताया कि सदर तहसील में 55 शिकायतें आईं, इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया।




सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत


मधुबन नगर पंचायत के सभासद अखिलेश राज, मंजू देवी, नीलेश राजरत्नम और राजकुमार राजभर ने तहसील में डीएम को शिकायत पत्र दिया। नगर पंचायत में सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि फर्जी सफाई कर्मियों के नाम पर नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और लिपिक धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। कार्यरत सफाई कर्मियों से निजी काम कराए जा रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed