फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Complaint for eight years, no encroachment removed

आठ वर्ष से लगा रहे फरियाद, नहीं हटा अतिक्रमण

Tue, 16 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Complaint for eight years, no encroachment removed
मधुबन तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विरोध प्रदर्शन करते गोड़ समाज के लोग। - फोटो : MAU
मऊ। जिले के तहसीलों में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में अतिक्रमण, प्रमाणपत्र जारी न करने, पीएम आवास न मिलने की शिकायतें अधिक आईं। कई ऐसे फरियादी पहुंचे थे जो अलग-अलग मामलों को लेकर दो से आठ वर्ष से भटक रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है। सदर तहसील में अतिक्रमण हटाने की फरियाद आठ वर्ष से करने के बाद भी मामले का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील पर संपूर्ण समधान दिवस में इटौरा निवासी जयप्रकाश सिंह ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि वे आठ साल से चकरोड से अतिक्रमण हटाने की फरियाद कर रहे हैं लेकिन राजस्व कर्मी पैमाइश की खानापूरी कर देते हैं। चकरोड पर अतिक्रमण बरकरार है। मुहम्मदाबाद गोहना में महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास न मिलने की शिकायत की। मधुबन में गोंड़ जाति के लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर रानीपुर की नूतन देवी, गीता देवी ,विरोधी देवी, कमलावती देवी, गीता भारद्वाज, लक्ष्मी देवी, धना वती देवी, धनेश्वरी देवी, मुनाकी देवी, तारा देवी ने पीएम आवास नहीं मिलने की शिकायत की। क्याड़ खास निवासी राम सोच ने कहा कि गांव की सरहद की पैमाइश करा कर सरहद को सही करा दिया जाए। तेंदुली के हरिशचंद निवासी ने कहा कि भूमि धरी पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कुल 56 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 5 का समाधान हुआ:
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन: स्थानीय तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी लाल बाबू दुबे की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। कुल 86 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। डीएम के ने आने फरियादी मायूस रहे। इस दौरान रामकुंवर, प्रमोद कुमार गोड, राहुल कुमार गोड, राजेश कुमार गोड, अमरनाथ, प्रकाश ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की।

चार माह बाद भी नहीं नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र
घोसी। संपूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी घोसी डा.सीएल सोनकर ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान खैरा मुहम्मद पुर विनोद कुमार ने कहा कि चार महीने पूर्व माता का निधन हो गया लेकिन आवेदन के चार माह बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला। खैरा मुहम्मदपुर निवासी विजयी ने प्रधानमंत्री आवास आवंटन नहीं मिलने की शिकायत की। रजपुरा निवासी गुम्मल ने कहा कि गांव में भीटे की जमीन पर शौचालय बनवाया जा रहा है। कुछ लोगों ने मकान भी बनवा लिया है। इसके अलावा नाली ,चकरोड पर अतिक्रमण ,राशनकार्ड ,पैमाइश आदि से जुडे़ मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed