फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Compensation should be given to the dependents of dead traders from Corona

कोरोना संक्रमण से मृतक व्यापारियों के आश्रितों को दिया जाए मुआवजा

Thu, 27 May 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Compensation should be given to the dependents of dead traders from Corona
कोरोना संक्रमण से मरने वाले व्यापारियों के आश्रितों को सरकार की तरफ से दस लाख रुपया मुआवजा के रुप में दिया जाए। साथ जो भी व्यापारी वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत हैं, उन्हें बीमा योजना का लाभ दिया जाए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने इन मांगों का पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
विज्ञापन

भेजे गए पत्र में रामगोपाल ने बताया कि संक्रमण काल में प्रदेश के मुख्यमंत्री व्यापारी हितों को ध्यान में रख कर यह कदम उठाएं। इसके अलावा संक्रमण काल में सभी छोटी और बड़ी दुकानों को कोविड गाइड लाइन के अनुरूप खोलने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा मध्यमवर्गीय व्यापारियों को एकमुश्त आर्थिक राहत पैकेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल की वजह से सभी व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। इस कारण व्यवसायिक बिजली बिलों के साथ-साथ घरेलू बिजली बिलों में भी छूट दी जाए। रोज कमाने खाने वालों का जीवन जीना दुर्लभ हो चुका है। ऐसे में कम से कम तीन माह की बिजली का बिल माफ कर दिया जाए। मांगों से संबंधित एक पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रांतीय राज्य मंत्री संदीप बंसल के निर्देशन में भेजा गया। इस पत्र के लिए संगठन के हरिश्चंद मद्धेशिया, विनय कुमार श्रीवास्तव, अभिशेक मद्धेशिया, महातम यादव, आनंद गुप्ता, अजहर फैजी ,कन्हैया जायसवाल, जावेद तरफदार, अमित गुप्त, गामा यादव, दिनेश यादव, हाजी अनवर अली, धीरेंद्र जायसवाल, विनय जायसवाल, मनोज कुमार, राम अवध सिंह, सुरेश कन्नौजिया, सोनू, फैयाज अहमद आदि से सहमति लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed