{"_id":"685999dab74052a702080058","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-run-from-july-1-mau-news-c-295-1-svns1028-129646-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई के मध्य चलाया जाएगा। इस दौरान दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई के बीच चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में वेक्टर नियंत्रण गतिविधियां, वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा दस्त रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रचार प्रसार स्वच्छ पेयजल, पर्यावरणीय स्वच्छता व्यक्तिगत स्वच्छता सहित अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई, फागिंग, एवं कूड़े की वाहनों के माध्यम से फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, कुष्ठ रोग, छय रोग आदि के संबंध में जागरूक स्लोगन चलाने तथा जल जमाव की समस्या का भी निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सूअर पालकों, पोल्ट्री उद्योग को जागरूक करने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को डायरिया कैंपेन के तहत विद्यालयों में शौचालयों की साफ सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं विद्यालय में स्थापित वाटर मशीन की भी साफ कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।