{"_id":"6a455a730f1a73b3d80430d7","slug":"communicable-disease-control-and-dastak-campaign-launched-call-for-public-participation-mau-news-c-295-1-mau1001-147878-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू, जनभागीदारी का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू, जनभागीदारी का आह्वान
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छता और रोगों से बचाव का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने जलभराव रोकने, धुएं का छिड़काव तथा लार्वा-रोधी गतिविधियों को आवश्यक बताया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने को कहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.के. राय ने बताया कि आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान करेंगी। वे दस्त रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगी। विशेष दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा।
वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने नागरिकों से अपील की कि बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। स्वयं उपचार करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें।
मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी बांह के कपड़े पहनें। घर तथा आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें तथा खुले में शौच न करें।