Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cold wave havoc, relief from sunshine

शीतलहर का कहर जारी, धूप निकलने से मिली राहत

Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cold wave havoc, relief from sunshine
मऊ। जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। कई दिनों से खिलने वाली धूप से मौसम में थोड़ा सुधार होने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। लेकिन विशेषज्ञों की माने तो निकलने वाली धूप से कोहरा के साथ गलन बढ़ेेगी। फिलहाल बुधवार को निकलने वाली धूप का सभी ने आनंद लिया। पार्कों में भी लोग धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पूर्वाह्न आठ बजे तक सूर्य भगवान का दर्शन न होने से लोग ठिठुरते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वही आद्रता 68 प्रतिशत रही। साथ ही पछुआ हवा 13 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। पछुआ हवा चलने के कारण सर्दी में इजाफा था। ठंड की मार के चलते लोगों की दिनचर्या भी पूरी तरह से प्रभावित की। अब कई दिनों से निकल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

धूप होते ही राहगीर जगह-जगह रुककर धूप का आनंद लेते रहे। वहीं दुकानदार भी दुकानों के बाहर धूप में खड़ा होकर इसका आनंद लेते नजर आए। घर का काम-काज समाप्त करने के बाद गृहणियां भी घरों के बाहर और छतों पर पहुंचकर धूप सेंकने में जुट गई। रात में शीतलहर व ठंड अभी भी कहर ढाने में कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सुबह धूप निकली तो लोग बाहर बैठकर धूप का आनंद लेते देखे गए। अधिकांश महिलाएं, बुजुर्ग घरों की छत पर धूप का लुत्फ लेते रहे। शाम होते ही ठंड बढ़ जाने से सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति हो जा रही है। इसके बाद भी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed