फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CNG-laden truck hits bike killing young man and seriously injuring young woman hitchhiking home

UP: बाइक को सीएनजी लदी ट्रक ने मारा टक्कर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर; लिफ्ट लेकर जा रही थी घर

Thu, 26 Feb 2026 07:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

UP Accident News: यूपी के मऊ जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर सरायलखंसी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
CNG-laden truck hits bike killing young man and seriously injuring young woman hitchhiking home
अंकित सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़, बुनकर कॉलोनी के सामने बीती रात करीब 11:30 बजे सीएनजी लटी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर में गाजीपुर जनपद के मरदह थाना के पीपनार गांव निवासी अंकित सिंह (22) पुत्र स्व. प्रमोद सिंह और लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार बिहार के सिवान निवासी प्रिया गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। जबकि घायल प्रिया का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई अनीश सिंह ने बताया कि अंकित मऊ के बुनकर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। यही पर कांट्रेक्ट पर एंबुलेंस चलवाता था। देर रात अपने गांव पीपनार से निमंत्रण से वापस मऊ आ रहा था। अभी वह परदहा मिल रोड के पास पहुंचा थ। वहां पहले से सवारी के इंतजार में खड़ी प्रिया गुप्ता ने उससे लिफ्ट लिया और वह भी बाइक पर सवार हो गई, उसे गाजीपुर तिराहा तक आना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

अभी दोनों वहां से करीब 200 मीटर दूर कचहरी मोड़ के पास आए थे कि पीछे से आ रही सीएनजी लदी ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर के दौरान पीछे कार सवार ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने अंकित सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रिया को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 

टक्कर के बाद सीएनजी लदा ट्रक मौके से भाग गया। मृतक अंकित सिंह के पिता प्रमोद सिंह और माता बेबी सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दो भाई सतीश कुमार सिंह और अमित कुमार सिंह चेन्नई स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के परिजन की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed