फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM Yogi's public meeting in Mau today: Shankhnaad will be done to demolish Mukhtar's citadel, this special rec

मऊ में आज CM Yogi की जनसभा: मुख्तार का गढ़ ढहाने के लिए करेंगे शंखनाद, बनेगा ये खास रिकॉर्ड

Wed, 03 May 2023 10:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 May 2023 10:53 AM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जनपदों में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। इनमें एक जनसभा बुधवार को मऊ में होनी है। मुख्तार के यहां से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीतने से ऐसा माना जाता है कि उसका यहां पर मजबूत गढ़ है। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी खुद भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे।

विज्ञापन
CM Yogi's public meeting in Mau today: Shankhnaad will be done to demolish Mukhtar's citadel, this special rec
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर के मध्य स्थित जीवनराम इंटर काॅलेज के हास्टल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी यहां मुख्तार के गढ़ में माफियाओं के विरुद्ध सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई की याद दिलाकर मतदाताओं को साधेंगे। वे अपने लगभग 45 मिनट की चुनावी जनसभा में जिले के एक नगरपालिका और दस नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों के विजय पताका फहराने का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। पिछली बार जिले में महज दो नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। लेकिन अबकी बार पार्टी का लक्ष्य है कि नगरपालिका सहित सभी दस नगर पंचायतों में भाजपा का ही वर्चस्व हो। क्योंकि भाजपा इस निकाय चुनाव को आगामी लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल मानकर चल रही है। यही वजह है कि भाजपा ने सभी सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति करके धुआंधार चुनाव प्रचार करने में जुट गई है।

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि भाजपा के मूल वोटर महानगरों, शहरों, और कसबों में अन्य पार्टियों से अपेक्षाकृत अधिक होते हैं। लेकिन नगरपालिका के अब तक के पिछले चुनावों को देखा जाए तो केवल एक बार ही यहां पर भाजपा को विजयश्री मिली है। शेष सभी बार यहां पर विपक्षी पार्टियों का ही दबदबा रहा है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री की कोशिश है कि जनपद की नगरपालिका सहित दसों नगरपंचायतों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हो।

विज्ञापन

CM Yogi's public meeting in Mau today: Shankhnaad will be done to demolish Mukhtar's citadel, this special rec
सीएम योगी - फोटो : एएनआई

इसी मंशा को लेकर मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जनपदों में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। इनमें एक जनसभा बुधवार को जनपद में होनी है। मुख्तार के यहां से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीतने से ऐसा माना जाता है कि उसका यहां पर मजबूत गढ़ है। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी खुद भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। उस बार मोदी ने बिना नाम लिए ही मुख्तार के विरुद्ध बिगुल फूंका था। उसी साल प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर माफिया मुख्तार की जड़ें हिलनी शुरू हो गई थीं। लेकिन पिछली बार हुए चुनाव में ही सदर विधान सभा सीट से मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की जीत हो गई। इसे शहर के मतदाताओं पर मुख्तार की गहरी पकड़ के नतीजे के रूप में माना गया। इसीलिए अबकी बार यहां की सीटें जीतना पार्टी की प्राथमिकताओं में है। भाजपा सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चुनाव सभा के बाद यहां का चुनावी माहौल बदलेगा।

 

CM Yogi's public meeting in Mau today: Shankhnaad will be done to demolish Mukhtar's citadel, this special rec
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम:

मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के तहत यहां पर तीन आईपीएस, दस अपर पुलिस अधीक्षक जोन के अंतर्गत गैर जनपदों से तैनात किए गए हैं। इनके अलावा भारी संख्या में सीओ, इंसपेक्टर, सब इंस्पेक्टरों की तैनाती की जाएगी। पुलिस एवं पीएसी के जवानों की तैनाती कार्यक्रम स्थल से लेकर पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक की जाएगी। जनसभा स्थाल के आस पास के भवनों की छतों पर जवानों की तैनात की जाएगी। खुफिया और एलआईयू के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed