{"_id":"67c89ad61716b6032f0ab5f4","slug":"cm-model-composite-school-will-be-built-on-seven-acres-with-24-crores-mau-news-c-295-1-mau1001-124903-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सात एकड़ में 24 करोड़ से बनेगा सीएम माॅडल कंपोजिट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सात एकड़ में 24 करोड़ से बनेगा सीएम माॅडल कंपोजिट स्कूल
विज्ञापन
मऊ। फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के कमलसागर में जल्द ही मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय खुलेगा। प्रस्तावित मॉडल स्कूल में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होगी। 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक परिवेश में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इसी माह से सात एकड़ में 24 करोड़ से भवन निर्माण शुरू होने की संभावना है। इसके लिए बजट पास होने के साथ ही कार्यदायी संस्था भी चिह्नित हो चुकी है।
जिले में गरीब घरों के बच्चों को पढ़ाई की विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की कवायद तेज हो गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन का चयन करने के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग को बीते वर्ष पत्र भेजा था। इसीक्रम में फतहपुर मंडाव ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ शुभम सिंह ने सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय के मामले में पत्र भेजा था। जहां जांच के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के कमलसागर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की जमीन जो बस्ती वर्सी निधियांव में स्थित है।
करीब सात एकड़ की इस जमीन को चिह्नित कर निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया था। शासन द्वारा इसको स्वीकृति देते हुए इसके लिए शासन स्तर से ही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को नामित कर विभाग को इसके लिए 24 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया। बीएसए संतोष उपाध्याय ने बताया कि मार्च माह के आखिरी सप्ताह तक कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य शुरू करने की संभावना है।
विज्ञापन
1500 छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
मऊ। प्रस्तावित सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 1500 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक परिवेश में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 30 कमरे बनेेंगे। खेल मैदान और कौशल विकास के संसाधन विकसित किए जाएंगे। प्री-प्राइमरी के साथ कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं चलेंगी। कक्षा 11-12 के लिए विज्ञान, कला, वाणिज्य विषयों की अलग-अलग कक्षाएं होंगी। बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास बनेंगे। डिजिटल उपकरणों की व्यवस्था के साथ अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी।