फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM launches online RTPCR lab

सीएम ने ऑनलाइन आरटीपीसीआर लैब का किया शुभारंभ

Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
CM launches online RTPCR lab
मऊ। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आरटीपीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमरेस चेन रिएक्शन) टेेस्ट लैब जो कि गत दिवस बनकर तैयार हो चुकी है। रविवार को इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जूम एप से शुभारंभ किया गया। लैब शुरू होने से अब आरटीपीसीआर की जांच जिले में ही हो सकेगी। इससे 72 घंटे में मिलने वाली जांच रिपोर्ट अब 24 घंटे में मिल सकेगी।
विज्ञापन

आईसीएमआर (इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) द्वारा लैब में होने वाली कोरोना सैंपलिंग जांच कितनी खरी है, इसके लिए बीएचयू से वो सैंपल जिसकी जांच हो चुकी है, वो भेजे गए थे। जिन्हें बीते सोमवार को ड्राई रन के तहत घोसी में टडियाव अस्पताल में बने लैब में के तहत इन सैपलों का जांच किया गया। जांच के बाद इन सैंपलों की रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजा गया। सैंपलों की जांच में लैब आईसीएमआर के मानकों पर खरा उतरा है। जहां लैब का रजिस्ट्रेशन होने सहित दूसरी प्रक्रिया के बाद रविवार को इसका बकायदा शुभारंभ किया गया। जूम एप की मदद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोसी विधायक विजय राजभर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह के मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुभारंभ के बाद घोसी विधायक विजय राजभर सहित कई दूसरे लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। लैब के चालू होने के बाद 24 घंटे के अंदर कोरोना सैंपल की रिपोर्ट मिल जाएगी। फिलहाल जिले के सैंपलों को आजमगढ़ के लैब भेजा जा रहा है। इस दौारान सैंपल जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लग रहा है। कई बार तो सैंपल ज्यादा होने पर दोनों लैब द्वारा जिले के सैंपल वापस तक भेज दिए जाते हैं। लैब शुरू होने के बाद जिले से सैंपल बाहर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भविष्य में जिले में ही कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed