फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   clusters did not form in the district for village distribution

शासनादेश के बाद भी गांव वितरण के लिए जिले में नहीं बना कलस्टर

Tue, 30 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
clusters did not form in the district for village distribution
मऊ। ग्राम पंचायत वितरण में होने वाले खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस सेक्रेटरी की जितनी पकड़ होती है, उसके पास उतना गांव होता है। इसके लिए सचिवों की संख्या कम और गांवों की संख्या ज्यादा होना भी एक कारण होता है। लेकिन जिले में मौजूद कुल 159 सचिवों में से 50 से 55 सचिव ऐसे हैं, जिनके पास न तो गांव है, ना ही कोई अभिलेख। सचिवों को समान रुप से गांव मिलें और गांवों में विकास कार्य हो इसके लिए शासन ने कलस्टर बनाकर गांवों का वितरण कराने की गाइड लाइन जारी किया है। इस पर जिलाधिकारी ने भी डीपीआरओ को शासन के आदेशानुसार कलस्टर बनाकर सचिवों को गांवों का वितरण करने का आदेश जारी किया है। लेकिन शासन के बाद डीएम के आदेश का जिले में अभी तक अनुपालन नहीं किया जा सका। इसका परिणाम है कि ज्यादा पावर वाले के पास ज्यादा गांव है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग में शासनादेशों के विपरीत ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारीयों की तैनाती हैं । किसी को छह गांव तो किसी को एक गांव जबकि 50 कर्मियों को एक भी गांव आवंटित नहीं । जिले में 675 गांव में 159 कर्मियों में 81 ग्राम विकास अधिकारी और 78 ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद हैं । गांवों में विकास कार्य को गति देने के लिए शासन की तरफ से गांवों में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती हैं । ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी को देखते हुए शासन की तरफ से 2013 में गांवों में सचिवों की तैनाती करने का निर्देश जारी किया गया । यह भी प्रवधान किया गया था कि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी के बीच गांवों का बराबर बराबर विभाजन कर आवंटित किया जाए । इस कार्य को करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को दी गई । शासन की ओर से यह भी निर्देश दिया गया कि गांवों के आवंटन का कार्य डीपीआरओ के प्रस्ताव पर सीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी की ओर से किया जाएगा । लेकिन जिले में शासनादेशों को ताक पर रखकर ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को गांवों का आवंटन किया गया हैं । किसी को छह गांव तो किसी को एक गांव भी नहीं । बात करने पर डीपीआरओ घनश्याम ने बताया कि शासन के आदेश पर सचिवों की तैनाती करने के लिए कलस्टर तैयार किया जा रहा। जल्द ही सचिवों की तैनाती कलस्टर के हिसाब से की जाएगी। बोले थोड़ी बहुत देरी जो हो रही, ब्लाक से से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed