फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Class 8 student becomes SDM, gives strict instructions

Mau News: कक्षा आठ की छात्रा बनीं एसडीएम, दिए कड़े निर्देश

Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Class 8 student becomes SDM, gives strict instructions
मधुबन तहसील में  फरीयादियो की समस्या को को सुनतीं सांकेतिक एसडीएम जीनत।संवादसंवाद - फोटो : विजेथुआ धाम का हत्याहरण कुंड।
मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल की कक्षा 8 की छात्रा जीनत बृहस्पतिवार को मधुबन तहसील की एक दिन की सांकेतिक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनी।
विज्ञापन

जीनत को जिम्मेदारी महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत दी गई थी। तहसील परिसर पहुंचने पर जीनत का एसडीएम राजेश अग्रवाल ने स्वागत किया। अपनी कुर्सी पर बैठाया।
विज्ञापन

उसके बाद जीनत ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ को फोन कर इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में 19 पैरामीटर के तहत टाइलीकरण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय के पास से गुजरने वाली नहर में फैली गंदगी को लेकर सतर्कता बरतने और सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। छात्रा जीनत ने बाजार में खुलेआम बिक रहे प्लास्टिक पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक खाने से सड़कों पर घूमने वाले जानवरों की मृत्यु हो जाती है। इसलिए प्लास्टिक पर सख्ती से रोक लगाना बहुत जरूरी है। अंत में जीनत ने मधुबन एसडीएम राजेश अग्रवाल का आभार जताया।

जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। जीनत ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से चलाया जा रहा महिला सशक्तीकरण अभियान बड़ी ताकत है। मेरे लिए यह गौरवपूर्ण पल है, जिसे मैं जीवनभर याद रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed