फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Clarification from Assistant Finance Accounts Officer

सहायक वित्त लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण

Sat, 16 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Clarification from Assistant Finance Accounts Officer
मऊ। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में विभिन्न मदों के लिए शासन से बजट तो जारी कर दिया गया है, लेकिन व्यय 18 प्रतिशत ही हो सका है। कम व्यय करने पर राज्य परियोजना निदेशक ने सहायक एवं वित्त व लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्र सरकार की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान को बढ़ावा देने के लिए जिले में रतनपुरा, रानीपुर, कोपागंज, बड़रांव तथा मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है। इसमें कम से कम 75 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्गों की बालिकाओं के लिए आरक्षित है। जबकि 25 प्रतिशत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए रखी गई है। शासन की तरफ से 2022-23 में स्टाफ के लिए वेतन, भोजन सहित विभिन्न मदों में 126.68 लाख रुपया अवमुक्त किया गया है। लेकिन 30 जून 2022 तक सिर्फ 22.84 लाख खर्च किए गए। अधिकारियों की मानें तो रतनपुरा,, मुहम्मदाबादगोहना, कोपागंज विद्यालयों में सेफ्टी टैंक सहित अन्य कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए हैं। निरीक्षण में गुणवत्ता खराब मिली है। इसके चलते भुगतान नहीं किया गया है। राज्य परियोजना कार्यालय से जारी बजट के मुकाबले 50 प्रतिशत से कम बजट खर्च करने पर राज्य परियोजना निदेशक ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही प्रबंध पोर्टल पर सभी विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक व वित्त लेखाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि शासन से जारी नियम के तहत धन खर्च किया जाता है। रतनपुरा, मुहम्मदाबादगोहना, कोपागंज विद्यालयों में सेफ्टी टैंक निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं किया गया है। इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed