{"_id":"6a46a97aaa04a2a3980d80b5","slug":"claims-made-about-cleaning-drains-before-the-rains-paths-in-wards-blocked-by-drains-mau-news-c-295-1-svns1028-147943-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बारिश से पहले नालियों की सफाई का दावा, वार्डों में नालियों से रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बारिश से पहले नालियों की सफाई का दावा, वार्डों में नालियों से रास्ते बंद
विज्ञापन
जिले में निकायों द्वारा बारिश से पहले नाले-नालियों की सफाई का दावा किया गया था। दूसरी ओर बुधवार से संचारी नियंत्रण अभियान भी शुरू किया गया, जबकि हकीकत यह है कि निकायों द्वारा बड़े नालों का टेंडर कर सफाई करा दी गई, लेकिन वार्डों में बनी नालियों की सफाई का कार्य नहीं हुआ है।
टीम ने तीन निकायों के चार अलग-अलग वार्डों की पड़ताल की। नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 निजामुद्दीनपुरा में एक गली में नाली चोक होने से वह रास्ता कई दिनों से बंद है। यही स्थिति घोसी नगर पंचायत के करीमुद्दीनपुर में है, जहां सड़क पर बहते नाले के गंदे पानी से आवाजाही प्रभावित है।
टीम सबसे पहले नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में पहुंची। यहां माधव होटल से डीसीएसके के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता दिखा।
विज्ञापन
इस बारे में स्थानीय निवासी अजय राय, गोलू पांडेय, संजय और सर्वेश ने बताया कि यहां नाली की सफाई नहीं होने से पानी हमेशा ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है, जिससे आवाजाही प्रभावित रहती है। केवल जानकारी रखने वाले ही इस मार्ग से गुजरते हैं।
इसी तरह मुसरदह मोड़, जो वार्ड नंबर एक में आता है, यहां यादव बस्ती में जलनिकासी न होने से गंदा पानी बीच सड़क पर बहता है। नगर के सहादतपुरा वार्ड में डॉक्टर एसपी अग्रवाल की गली में नाली की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर बहता दिखा।
वहीं घोसी नगर पंचायत के करीमुद्दीनपुर में चोक नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता दिखा। समस्या को लेकर स्थानीय निवासी विशाल कुमार ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है, और लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
आदर्श नगर पंचायत घोसी के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा में नाले के किनारे आबादी के बीच कूड़ा डंप किया जाता मिला। इसको लेकर स्थानीय निवासी खुर्शीद अहमद ने बताया कि शिकायत के बाद आश्वासन तो मिलता है, लेकिन समाधान नहीं होता।
भादसा मानोपुर में नहीं होती नाली की सफाई
कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 भादसा मानोपुर में सड़क पर गंदा पानी जमा है। वार्डवासियों ने बताया कि नाली की सफाई कभी नहीं होती है और कागजों पर ही सफाई दिखा दी जाती है। वर्तमान में नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर बह रहा है।
स्थानीय लोगों खैरुल बशर, अजमल अहमद, सज्जाद अहमद, नसीम अहमद, रमजान अहमद, बबलू मोहम्मद और अकमल का कहना है कि बरसात के मौसम में नाली की सफाई नहीं हो पाई है, जिससे नारकीय स्थिति बनी हुई है। शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी शुरू
जलनिकासी की समस्या न हो इसके लिए निकायों द्वारा बड़े नालों का टेंडर कराया जाता है, जबकि वार्ड की नाले-नालियों की सफाई सफाईकर्मियों द्वारा की जाती है। वर्तमान में एक जुलाई से संचारी नियंत्रण अभियान भी शुरू हो चुका है। नालियों की सफाई नहीं हो पाने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
कोट--
नगरपालिका और नगर पंचायतों को स्वच्छ बनाए जाने की प्राथमिकता है। मामले को संज्ञान में लेकर नगरपालिका और नगर पंचायतों में नाले-नालियों की साफ-सफाई न कराए जाने के संबंध में अधिशासी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रवेंद्र कुमार, एडीएम मऊ

कोट