फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   city lit up with light

प्रकाश से जगमगा उठा शहर

Thu, 04 Nov 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
city lit up with light
दीपावली पर्व को लेकर नगर में झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया घर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। दीपावली पर शहर प्रकाश से जगमगा उठा। घरों, मकानों और प्रतिष्ठानों पर विद्युत झालरों से आकर्ष सजावट की गई थी। वहीं बाजारों में त्योहारों की जबरदस्त चहल पहल रही। मिठाइयों की दुकानों और पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। रात में जमकर आतिशबाजी की गई। नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, चौक, रौजा, सिंधी कालोनी, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा, घास बाजार, गोला बाजार में लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों की माला और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम को लक्ष्मी और गणेश की पूजा की गई। इस दौरान मिठाइयों और पटाखों के तरफ बच्चों का खासा उत्साह देखा गया। शाम से शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक जारी रही। पूजा पंडालों पर सजावट के बीच जमकर आतिशबाजी हुई। बढुुआगोदाम : क्षेत्र के डुमरांव, ताजोपुर, इमिलियाडीह, बढ़ुआगोदाम, कोटवां, सलाहाबाद, कहिनौर सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। लक्ष्मी पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। देर रात तक लोगों के पूजन अर्चन करने का क्रम चलता रहा। रानीपुर : क्षेत्र के पलिगढ़, काझा, खुरहट, ब्राह्मणपुरा, मिर्जापुर, रानीपुर, बड़ार सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व पर लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा कर परंपरागत रूप से अपने-अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनवाए। देर शाम तक जमकर आतिशबाजी की गई। मधुबन / दुबारी : पर्व पर लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की पूजा की। क्षेत्र में देर रात तक चहल पहल रही। मधुबन बाजार के अलावा इलाके के नंदौर, दुबारी आदि क्षेत्रों में आतिशबाजी के बीच प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बोझी बाजार : अमिला कस्बा, थानीदास, बोझी बाजार, मांदी सिपाह सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली पर पूजा पंडालों में लक्ष्मी प्रतिमाओं के दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। क्षेत्र के बसावनपुर, नौकापुरा, रामपुर सहित विभिन्न इलाकों में पर्व की रौनक रही। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, दोहरीघाट और चिरैयाकोट के ग्रामीण इलाकों में भी दीपावली पर लोगों ने आतिशबाजी की और घरों पर दीयों और विद्युत झालरों की सजावट की। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को राजा बलि के शिकंजे से छुड़ाया था। दूसरी कथा यह है कि इस दिन आकाश गंगा में से देवी लक्ष्मी का अभ्युदय हुआ था। जबकि तीसरी प्रचलित कथा यह है कि राम के वनवास से लौटने के बाद इसी दिन अयोध्यावासियों ने दीपोत्सव मनाया था। दीपावली मनाने के पीछे एक मान्यता यह भी है कि नरक के राजा बलि मृत्युदेव यम ही हैं। इसीलिए चारो ओर दीप जलाए जाते हैं। ताकि खानदान के पूर्वज प्रकाश देखकर यम से छुटकारा पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed