फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Citizens protest against the mess in Kopakohana

कोपाकोहना में गंदगी के विरोध में नगरवासियों का विरोध प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Citizens protest against the mess in Kopakohana
कोपागंज में दोस्तपुरा में सफाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। भारतीय स्टेट बैंक कोपागंज से कोपाकोहना जाने वाले मार्ग पर जगह जगह कूड़ों का अंबार लगे होने व नालियों की साफ सफाई न कराए जाने के विरोध में बुधवार को नगरवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि साफ सफाई न होने से सड़क पर गंदगी का साम्राज्य है। नालियां बजबजा रही हैं। इसे लेकर कई बार लोगों ने नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे खिन्न बस्ती के लोगों ने नगर पंचायत के विरुद्ध बुधवार को जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि अगर नगर पंचायत प्रशासन इस मार्ग और नालियों की साफ सफाई पर ध्यान नही दिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कोपागंज नगर पंचायत के भारतीय स्टेट बैंक से कोपा कोहना को जाने वाली मार्ग की स्थिति यह है कि विगत छह माह से साफ सफाई न होने से जगह जगह कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। नालियों की स्थिति यह है कि कूड़ा भरा होने से बजबजा रही हैं। नालियों के बजबजाने से उससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में नानू, समीम खान, सूत्री, परमा, हाफिज, मुख्तार, राजेंद्र, बाबू, इरशाद, तसबुलन्निशा, फुल धरी, रुखसाना, मीना आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed